कैथल। जिले में आगामी 12 से 14 दिसंबर तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीसी ने आदेश जारी किए हैं कि विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लेकर गांव से भी नागरिकों को मेले में लेकर आएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गीता का संदेश पहुंच सके।
डीसी प्रदीप दहिया ने बैठक लेकर अधिकारियों को नए सिरे से निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आध्यात्मिक व्यवस्था और मंच की साज-सज्जा, पंडाल इत्यादि की व्यवस्था भी सुचारू रूप से होनी चाहिए। जिले में 50 स्कूलों के कम से कम 50-50 बच्चों को गीता श्लोकोच्चारण के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं और परियोजनाओं को परिभाषित करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस अवसर पर एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।