कैथल। गांव जसवंती में महिला सहित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव वासी सुनीता ने बताया कि वह एक घरेलू महिला है। पांच दिसंबर की रात को देबू, संजू व गुरजंट ने घर में घुसकर उसके देवर रणधीर, भाई विक्रम, लड़की काजल, मुस्कान व माता बतेरी के साथ मारपीट की। देबू ने कमर में डंडा मारा। संजू ने विक्रम के सिर पर लाठी मारी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।