फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट को जिला ग्रीन चैंपियन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
DIET honored with District Green Champion Certificate - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत अच्छा कार्य करने पर डाइट कैथल को जिला ग्रीन चैंपियन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। स्वच्छता एक्शन प्लान में सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, जल प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन और हरियाली प्रबंधन पर शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया। इस एक्शन प्लान से जुड़े अधिकारी व शिक्षक बधाई के पात्र है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में डाइट प्रिंसिपल सुदेश सिवाच व शिक्षकों को जिला ग्रीन चैंपियन सर्टिफिकेट प्रदान किया। शिक्षा मंत्रालय से तमन्ना व प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डॉ. मनोज परमार भी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि शिक्षण संस्थान समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं, जिससे समाज आगे बढ़ता है। जिला प्रशासन द्वारा भी स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति अभियान के अंतर्गत काफी कार्य किया है। कोरोना महामारी के दौरान भी शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन माध्यमों से बच्चों तक स्वच्छता एक्शन प्लान में शामिल विषयों को पहुंचाया। संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक लग्न से कार्य करें तो हर लक्ष्य को समय रहते प्राप्त किया जा सकता है। डाइट प्रिंसीपल सुदेश सिवाच ने कहा कि मानसून से पहले डायट परिसर में पौधे लगाएं तथा बच्चों को भी जागरूक किया गया। बच्चों को जन्मदिन व अन्य विशेष दिनों पर पौधा रोपण करने का आह्वान भी किया गया था। इस बीच बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। खंड लेवल के अधिकारियों को भी इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर बलबीर सिंह, मिकेंद्र सिंह, राजकुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें