मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार दोपहर बुजुर्ग दंपती की हत्या को अंजाम देने के मामले में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने पुलिस महानिदेशक, एडीजीपी सीआईडी एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। शुक्रवार दोपहर मॉडल टाउन निवासी एवं नई अनाज मंडी में आढ़ती सत्यवान अग्रवाल एवं उनकी कैलाशो की घर पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला करके हत्या को अंजाम दिया था।
हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन शनिवार को कैथल पहुंचे तथा आढ़ती दंपत्ति की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने बेटे पुनीत एवं अन्य परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और महासम्मेलन की पूरी टीम उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक कैथल लोकेंद्र सिंह से भी इस वारदात पर चर्चा करते हुए जल्द दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, महासम्मेलन जिलाध्यक्ष रवि सिंगला, रोहन मित्तल, सुरेश गर्ग नौच, कृष्ण बंसल, पवन चोटीवाला, देशराज, रोहित खुरानिया, उमेश गोयल, प्रवीण गर्ग, मनोज बंसल, प्रवीण गर्ग व भूपेश अग्रवाल मौजूद रहे।