कैथल। जींद के गांव सुलहेड़ा निवासी एक व्यक्ति का शव कैथल में जींद रोड बाईपास पर एक होटल के निकट सड़क किनारे पड़ा हुआ पाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव सुलहेड़ा निवासी अनिल कुमार ने कहा कि उसका बड़ा भाई अमित कुमार चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह आठ जनवरी को किसी काम से कैथल आया था। सायं के समय जींद रोड बाईपास पर न्यू हॉलेंड ट्रैक्टर एजेंसी के निकट सड़क किनारे मृत पाया गया। उन्हें संदेह है कि किसी ने हत्या करके उसके शव को वहां फेंक दिया है। उसके सिर में गहरी चोट के निशान हैं। किसी ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ बीरभान ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हत्या के क्या कारण रहे।