फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में मारपीट कर दुकानदार के बेटे को उठा ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कौल में लेनदेन के विवाद में दबंगों ने दुकानदार के घर पर परिजनों से मारपीट की। यही नहीं दबंग दुकानदार के बेटे को उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम ने गांव पहुंच कर बच्चे को छुड़वाया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कौल निवासी ईशम सिंह ने बताया कि उसकी गांव कौल में शटरिंग की दुकान है। 16 अक्तूबर को गांव के ही विरेंद्र और गौरव उसे सरपंच के घर के पास मिले। इन दोनों ने उसे साथ चलने को कहा। उसने उनसे चल रहे लेनदेन के विवाद के कारण जाने से मना कर दिया। इसके बावजूद ये दोनों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर उसी के घर ले गए। जहां घर के निकट ही संजीव कुमार वासी सेक्टर 12 करनाल, नरेंद्र, पुलकित, विजेंद्र, पंकज वासी कौल भी मौके पर पहुंच गए।
उसके बाद संजीव ने आते ही उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरदस्ती करके मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले जाने के बारे कहा, लेकिन उन्होंने अब भी उनके साथ जाने से मना कर दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में देखकर उसका लड़का नीरज कुमार और उसकी पुत्रवधु पिंकी देवी भी बाहर आ गई। उसके बाद इन सभी व्यक्तियों के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई और मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वह मुश्किल से अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया। इसी बीच आरोपी उसके बेटे नीरज को जबरदस्ती उठाकर मारपीट करते हुए अपहरण करके मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। इसके बाद उनकी पुत्रवधू ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस उसके लड़के को व्यक्तियों के घर से छुड़ाकर ले आई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें