कैथल में शादी में हुई मारपीट से आहत युवक ने जहर खा लिया। मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओमपाल, सतपाल, भीरा, मोनी व सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैथल में शादी में हुई मारपीट से घबराए शास्त्री नगर निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक का कैथल शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
सिविल लाइन थाना को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी शीला ने बताया कि 22 फरवरी को उसके पड़ोसी करतार प्रजापत का लडक़ा की शादी थी। उसका बेटा अजय कुमार शादी में गया हुआ था। शाम 10 बजे वह शादी में डीजी देखने लग गया। वहां पर काफी लोग नाच रहे थे। तभी वहां पर शिव कॉलोनी निवासी ओमपाल, सतपाल, भीरा, मोनी सहित अज्ञात लड़के उसके बेटे के साथ गाली गलौज करने लगे।
उसका लड़का वहां से घर पर चलने लगा तो सभी युवक उसके लड़के के पीछे भाग लिया उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके लडक़ें को जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से उसके लडक़ा ज्यादा घबरा गया और इनकी प्रताडऩा से तंग आकर जहीरा पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 24 फरवरी को कैथल के एक निजी अस्पताल में ले आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओमपाल, सतपाल, भीरा, मोनी व सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।