फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board: आईटी और आईटीईएस विषय की परीक्षा में सामूहिक नकल, परीक्षा रद्द

Thu, 02 Mar 2023 04:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

शिक्षा बोर्ड ने महमूदपुर गोहाना के रावमा विद्यालय परीक्षा केंद्र में 12वीं का पेपर रद्द किया है। परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक दीपक कुमार को कार्यभार मुक्त किया गया है। प्रदेशभर में नकल के 15 मामले पकड़े हैं।
विज्ञापन
दसवीं के रिजल्ट में गड़बड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को आयोजित बारहवीं की आईटी व आईटीईएस विषय की परीक्षा में सामूहिक रूप से नकल करते हुए पाए जाने पर गोहाना के महमूदपुर परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी है। वहीं, परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक दीपक कुमार को तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त किया है। बुधवार को हुई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में नकल के 15 मामले दर्ज किए गए हैं। 690 केंद्रों पर 40022 बच्चों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उड़नदस्ते के निरीक्षण के दौरान गोहाना के महमूदपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र के अंदर बारहवीं के परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल करते पाए गए। काफी विद्यार्थी एक ही जगह पर जुटे थे, जो सामूहिक रूप से एक दूसरे की कॉपी कर रहे थे।

इस पर बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केंद्र में बुधवार को हुई आईटी व आईटीईएस विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया। वहीं, परीक्षा केंद्र में कार्यरत पर्यवेक्षक जेबीटी अध्यापक दीपक कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को हुई बोर्ड परीक्षा में झज्जर के परीक्षा केंद्रों पर नकल के तीन मामले दर्ज किए। बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने सोनीपत के गोहाना में नकल के 10 मामले पकड़े। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि वीरवार बारहवीं की रसायन विज्ञान, लेखांकन, लोक प्रशासन विषयों की परीक्षा में प्रदेशभर के 1061 परीक्षा केंद्रों पर 94835 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि डीएलएड री अपीयर व मर्सी चांस के 576 परीक्षार्थी भी परीक्षा में वीरवार को शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों पर पूरी सख्ती की जा रही है। नकलचियों व नकल करवाने में मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व ग्राम पंचायतों से अपील है कि वे नकल रहित परीक्षाओं के सुसंचालन में सहयोग करें। - डॉ. वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें