फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, जमीन की खेवट अलग करवाने के नाम पर मांगे थे रुपये

Fri, 26 May 2023 05:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो कैथल की टीम ने पटवार भवन पूंडरी से ओरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी आगामी कार्रवाई में जुटे हैं। विजिलेंस की टीम शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते पूंडरी पटवार भवन में पहुंची थी। 
विज्ञापन
पटवारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो कैथल की टीम ने पूंडरी क्षेत्र में एक पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने गांव भाणा के एक युवक से जमीन की खेवट अलग करवाने के नाम पर 11 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में 10 हजार रुपये में काम करवाने की बात कही।

विज्ञापन


जब पीड़ित ने पटवारी से जल्द काम करने के लिए कहा तो पटवारी ने उसे जवाब दिया कि रुपये देने के बाद ही उसका काम होगा। विजिलेंस टीम ने पूंडरी पटवार भवन से आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। 

एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि गांव भाणा निवासी शिकायतकर्ता संजय अपनी शिकायत लेकर उनके कार्यालय में पहुंचा। उसका आरोप था कि पटवारी खेवट अलग करवाने के नाम पर रुपये मांग रहा है। उनकी दो भाइयों की 10 एकड़ जमीन है, जिसकी उन्हें खेवट अलग करवानी है। 
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते पूंडरी पटवार भवन में पहुंची और रुपये लेते हुए पटवारी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पटवारी द्वारा ली गई  राशि बरामद हो चुकी है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पटवारी गांव फतेहपुर का रहने वाला है। टीम मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। 

शिकायतकर्ता संजय ने बताया कि वे दोनों भाई अपनी साझी जमीन का बंटवारा कर रहे थे। पहले तो पटवारी ने उनसे 11 हजार रुपये मांगे व फिर 10 हजार रुपये देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 14 मई से उक्त पटवारी के पास चक्कर काट रहा था। पहले तो उसने उम्मीद जताई कि बिना रिश्वत दिए काम हो जाएगा, लेकिन जब बार-बार पटवारी को कहा तो उसने रुपये देने के बाद ही काम करने की बात कही। ऐसे में उसने विजिलेंस को शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें