फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध भू-खनन पर सीएम उड़न दस्ते ने की दो जगह छापेमारी

Sat, 08 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
पकडे गए टैक्‍टटर ट्राली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दो जगह छापेमारी कर अवैध खनन पकड़ा है। दोनों जगह से दो युवकों सहित एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली और दो डंपर कब्जे में लिये है। मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाना एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि सीएम उड़न दस्ते की टीम के साथ सिविल लाइन पुलिस ने मिलकर शुगर मिल के पास से दो ट्रैक्टरों को मिट्टी से भरा हुआ पकड़ा। वे मिट्टी खेतों से भरकर बेचने के फिराक में थे। इसमें पुलिस नेट्रैक्टर से नरड़ निवासी कुलदीप और कृष्ण निवासी ग्योंग को काबू किया है। पुलिस खनन विभाग की कार्रवाई के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन


डेढ़ मीटर से अधिक खेतों से मिट्टी उठाना अवैध
खनन इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि खेतों से डेढ़ मीटर से अधिक मिट्टी उठाना अवैध है। जबकि गांव नरड़ से करीब 5 से 7 मीटर तक मिट्टी खोद कर उठाई गई है। वहीं दूसरी ओर गांव सांपला खेड़ी में भी इसी प्रकार अवैध तरीके से भूखनन किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सीएम उड़न दस्ते के टीम को साथ लेकर एक जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर ट्राली और दो डंपर काबू कर लिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें