फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शादी की सूचना पर महिला का हंगामा

Sat, 08 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की दूसरी शादी की सूचना पर भड़की महिला ने मां, बहन व अन्य रिश्तेदारों के साथ सेक्टर 17 में एक घर के सामने खूब हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन महिला का हंगामा जारी रहा। करीब एक घंटे तक महिला ने पति के घर के बाहर हंगामा किया। बाद में किसी तरह पुलिस ने महिला को शांत किया और उसे घर भेजा। उधर, महिला का आरोप है पुलिस ने उसका कोई सहयोग नहीं किया।  
विज्ञापन

आदर्श नर कैंप युवती की शादी वर्ष-2009 में मॉडल कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती के पास 6 वर्षीय बेटी भी है। मगर दो साल पहले उसका पति से विवाद हो गया। जिसके बाद वह मायके आ गई। महिला व उसके पति का केस कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी सेक्टर-17 में किराए के मकान में रहने वाली लड़की से शादी करने जा रहा है। जिसके बाद महिला अपनी मां, बहन सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस सहायता मांगी। इसके बाद महिला ने सेक्टर-17 में किराए पर रहने वाली लड़की के घर के बाहर खूब हंगामा किया। आरोप है पुलिस ने उनका साथ नही दिया और पुलिस ने अंदर जाकर उसके पति को नहीं खोजा। पुलिस ने किसी तरह से महिला को शांत करवाया। उधर पुलिस का कहना है कि महिला ने कोठी में हंगामा किया और तोड़फोड़ की है।
देर शाम महिला ने परिजनों के साथ फर्कपुर थाना में पति के खिलाफ शिकायत दी। मौके पर पहुंचे हुडा चौकी के एएसआई बलदेव ने बताया महिला के साथ कोठी पर गए थे। वहां पर एक दपंति मिला, जोकि जर्मनी से रिश्तेदारी में आए हुए थे। कोठी में पहली मंजिल पर कथा का आयोजन किया जा रहा था। महिला का पति और किराये पर रहने वाली लड़की वहां नहीं थे। महिला की ओर से किसी तरह की शिकायत नही आई, फिर भी उसका सहयोग किया गया। महिला के हंगामा की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, फर्कपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें