फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सांसद का पीए बनकर अधिकारियों पर बना रहा था दबाव, पीए ने कराया केस दर्ज

Wed, 27 Sep 2023 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सांसद रमेश कौशिक के पीए ने सिटी थान में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक का पीए बनकर अधिकारियों पर दबाव बनाने के आरोप में सांसद के पीए ने एक व्यक्ति के खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। अभिनव जैन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह सांसद रमेश चंद्र कौशिक के निजी सहायक हैं और सेक्टर-14 स्थित उनके आवास में बैठते हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि वीरेंद्र सौदा नामक व्यक्ति अधिकारियों को फोन करके उन पर अनावश्यक दबाव बनाता है और वह खुद को सांसद का पीए बताकर कॉल करता है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सौदा का सांसद या उनके कार्यालय से कोई संबंध नहीं है।

वीरेंद्र सौदा के इस तरह दबाव बनाने से सांसद की छवि खराब हो रही है। उन्होंने पुलिस से वीरेंद्र सौदा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पता लगा है कि वीरेंद्र सौदा श्याम नगर का रहने वाला है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें