फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में चोरों ने मचाया आतंक, कई दुकानें काटीं

Fri, 29 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने कस्बे की कई दुकानों के शटर तोड़ कर लाखों रुपये का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में कई दुकानों पर हुई चोरी की इस वारदात से कस्बे के व्यापारियों में रोष है। सभी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए है। व्यापार मंडल के नेतृत्व में सभी व्यापारी अनाज मंडी के चौक पर एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


बता दे कि कस्बे की अनाज मंडी चौक पर स्थित मनीराम एंड संस जो कि बिल्कुल मुख्य सड़क पर है और वहां हाईमास्क लाइटें लगी होने के कारण रात में भी दिन का माहौल रहता है। इसी क्षेत्र को चोरों ने निशाना बनाया है, और वहां रखी नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ किया। इस दुकान के साथ लगते बैंक एटीएम में गार्ड भी था, लेकिन उसे भी घटना की भनक नहीं लगी। उसके अलावा चोर साथ लगती खल की दुकान में पीछे का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखा कीमती सामान चुरा लिया।

बुधवार की रात चोरों ने सब्जी मंडी स्थित सतीश खुराना एंड संस की किराना की दुकान को भी निशाना बनाया और शटर तोड़कर वहां रखी नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने एक साइकिल की दुकान को भी निशाना बनाया। व्यापार मंडल विकास समिति के प्रधान योगेश उप्पल भी इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तथा एसपी कैथल कृष्ण मुरारी व थाना प्रभारी नवीन कुमार को स्थिति से अवगत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की। प्रधान ने पुलिस को बताया कि पूंडरी में इन दिनों स्मैक व अन्य नशे करने वालों की भरमार है, जिसके कारण कस्बे में चोरियों की वारदात निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मांग की कि चोरों पर शिकंजा कसा जाए ताकि घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। सभी दुकानदारों ने अपनी लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें