फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर चढ़े संविदा लाइनमैन को पीटा

Fri, 29 Jan 2016 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम को मोहल्ला गुलशन नगर के लोगों ने दौड़ा लिया। केबिल उतारने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन को बुरी तरह से पीटा गया। बाद में बिजली विभाग के अवर अभियंता ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनय कुमार, संविदा कर्मी लाइनमैन आसिफ, अखलाक और रविकांत के साथ गुलशन नगर में चेकिंग अभियान पर गए थे। इस दौरान एक मकान में बिना कनेक्शन के केबिल डालकर बिजली चलती मिली, जिस पर अवर अभियंता ने खंभे से केबिल उतारने के निर्देश दिए।

निर्देश पर संविदाकर्मी लाइनमैन अखलाक केबिल उतारने के लिए खंभे पर चढ़ने लगा, तभी एक युवक ने अखलाक को पकड़ लिया और लकड़ी के फट्टे से पिटाई शुरू कर दी। इतनी ही देर में मोहल्ले के अन्य लोग भी जाम हो गए और टीम के साथ गाली गलौज करते हुए दौड़ा लिया।
विज्ञापन


टीम ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। अवर अभियंता विनय कुमार में कोतवाली में एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अखलाक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें