किठाना और संडील गांवों की सीमा से गुजर रहे माइनर में शुक्रवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव किठाना के चौकीदार ने माइनर में शव पड़ा होने की सुचना किठाना पुलिस चौकी को दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए चौंकी प्रभारी रोहताश व सतबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे लेकर जांच की।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व पुलिस की जांच में अज्ञात शव की पहचान नही हो पाई तथा मौत के कारण का पता नही चल पाया। चौंकी प्रभारी रोहताश ने बताया की वृद्ध की मौत पांव फिसलने से होने का अनुमान है। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा करवाने के लिए 174 की कार्रवाई करते हुए शव को कैथल भेज दिया है। शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी करवाने की बात कही। ताकि शव के असली वारिसों का पता लग सके।