फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दो आरोपियों से सोने की चेन, पिस्तौल और बाइक बरामद

Thu, 05 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 द्वारा गिरफ्तार किए गए दो युवकों से पूंडरी में हुई लूट की बड़ी वारदात सहित कई बड़े खुलासे हुए हैं। पूछताछ के बाद दोनों से लूटी गई सोने की चेन,, वारदात में प्रयोग पिस्तौल और बाइक बरामद की है। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह की अगुवाई में एएसआई सत्यवान ने आरोपी नवीन तथा मनोज उर्फ विक्की उर्फ मौंटी निवासी मिरजापुर कॉलोनी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय से चार नवंबर तक दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।

आरोपियों ने पूछताछ में पूंडरी में लूट की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। वारदात के अनुसार हुडा पूंडरी निवासी नितेश कुमार 21 अक्तूबर को करनाल रोड स्थित जय दुर्गा आयल एंड जनरल मिल की दुकान में बैठा था। दुकान में दो युवक आए, जिन्होंने पिस्तौल के दम पर नितेश के गले से सोने की चेन छीन ली।  बाहर एक बाइक पर उनका तीसर साथी खड़ा था।
विज्ञापन


जिसके साथ आरोपी मौका से भाग गए। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन बरामद कर ली गई। जबकि वारदात में शामिल उनके तीसरे साथी की पहचान संजीत निवासी भट्टगांव जिला सोनीपत के रुप में कर ली गई है। दोनों ने ऐलनाबाद जिला सिरसा की एक कॉटन मिल से 46 लाख रुपये की नकदी लूटने की वारदात को भी कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें