फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को नशीली गोली देकर साढ़े 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को नशीली गोली देकर नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन

महिला पुलिस ने एक युवक व महिला के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। परिवार को नशीला पदार्थ देकर साढ़े 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर एक युवक व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजौंद के गांव की नाबालिग लड़की ने बताया कि 10 जून को उसकी मां मौसी के पास हिसार गई हुई थी। 11 जून को पड़ोस में रहने वाली एक महिला नन्ही शाम करीब छह बजे उसके घर पर आई। जिसने उसको चार गोली दूध में डालकर घरवालों को देने के लिए कहा और रात को उसके पास आने के लिए कहा। नाबालिग ने बताया कि उसेे इन बातों को कोई ज्ञान नहीं था। उसने वह गोली दूध में डालकर परिवार के लोगों को पिला दी जिससे सब सो गए। रात करीब 11 बजे महिला नन्ही उसके पास आई और उसको उठाकर खेतों में ले गई। जहां पर उसको प्रवीन नाम का एक लड़का मिला। नन्ही उसे लड़के के पास छोड़कर आ गई। प्रवीन उसे खेतों में बने एक कोठे में ले गया जहां उसने रात को तीन बार दुष्कर्म किया। सुबह बाइक से उसे ले जाकर थाना तितरम के आगे उतार दिया। पुलिस वालों ने उसके भाई को फोन पर सूचना दी। तब उसके पिता व परिवार के अन्य लोग उसे घर लेकर आए। मां के घर आने के बाद उसने सारी मां को बताया कि नन्ही ने प्रवीन के साथ मिलकर साजिश के तहत उसके साथ दुष्कर्म करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में महिला पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर युवक प्रवीन व महिला नन्ही के खिलाफ धारा 376, 328, 120बी, पॉस्को एक्ट व एससी एक्ट का मामला दर्ज कर जांच गुहला के डीएसपी सुल्तान सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें