फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कैलरम में बिजली चोरी रोकने गई टीम से मारपीट कर मोबाइल छीना व डायरी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने गई टीम से मारपीट, मोबाइल और डायरी छीनी
विज्ञापन

आरोपियों ने मोबाइल छीनकर पकड़ी गई चोरी की वीडियो को किया डिलीट
कलायत पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत के गांव कैलरम में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट कर मोबाइल व डायरी छीन ली। कलायत पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ संदीप भरत ने बताया कि 19 सितंबर को बिजली विभाग के जेई नफे सिंह की टीम गांव कैलरम में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। जहां पर बिजली विभाग टीम ने चोरी हुई बिजली की वीडियो क्लिप तैयार की। तभी गांव के विकास पुत्र अमृत व विकास पुत्र ईश्वर सहित 15 से 20 लोग आए। उन्होंने बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम के साथ गाली गलौच की। साथ ही छीना, झपटी कर मारपीट करते हुए जेई नफे सिंह की डायरी व फोन छीन लिया। आरोपियों ने बिजली चोरी की बनाई गई वीडियो क्लिप को भी फोन से खत्म कर दिया। बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि आरोपियों ने ऐसा करके सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई है।
विज्ञापन

एएसआई रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर दो विकास नाम के युवक व 20 अन्य के खिलाफ टीम के साथ मारपीट कर, गाली-गलौच करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालते हुए मोबाइल व डायरी छीनने के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें