फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र ग्योंग के भाई जोगेंद्र ग्योंग व अजय कुमार पर हरियाणा पुलिस ने घोषित 1-1 लाख रुपये का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगेंद्र ग्योंग व अजय शेरखां पर पुलिस ने घोषित एक-एक लाख का इनाम
विज्ञापन

कई वारदातों में है पुलिस को गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग के भाई जोगेंद्र ग्योंग की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग के भाई एवं हरियाणा पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड जोगेंद्र ग्योंग पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। हरियाणा पुलिस ने जोगेंद्र के अलावा एक अन्य अजय शेरखां नामक आरोपी के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने पर भी एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। डीजीपी हरियाणा विभागीय पत्र जारी कर इनाम राशि देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

न्यायालय से पैरोल के बाद से फरार है जोगेंद्र ग्योंग : गेंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग हरियाणा पुलिस की मुठभेड़ में मारा जा चुका है। उसका भाई जोगिंद्र ग्योंग की पुलिस काफी लंबे समय से तलाश कर रही है। जोगिंद्र न्यायालय से मिली पैरोल के बाद से फरार है। फरार होने के बाद उस पर पानीपत में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला भी दर्ज है। इसी प्रकार से अजय कुमार निवासी खेड़ी शेरखां (कैथल) का रहने वाला है। अजय कुमार पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एक युवक का मर्डर करने का आरोप है और उस मामले में आरोपी पैरोल पर बाहर आया था। लेकिन उसके बाद वापस जेल नहीं पहुंचा और लगातार फरार चल रहा है। एसपी वसीम अकरम ने पुलिस के इस फैसले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें