फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटर साइकिल व चार ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक और चार ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर दो मोटरसाइकिल व चार ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में सीवन के मांडी सदर निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह गांव सलेमपुर में गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले चीका पुलिस को दी शिकायत में गांव घग्गरपुर निवासी गजा राम ने बताया कि 22 अगस्त को वह नगर पालिका चीका में किसी काम से आए थे। वहां पर किसी ने उसका मोटर साइकिल चोरी कर लिया। हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ केके यादव ने बताया कि गांव कुकरकंडा से चोर 21 अगस्त को चार ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की करीब एक लाख 52 हजार रुपये आंकी है। एएसआई चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें