फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद दी डिस्क्लोजर स्टेटमेंट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की 7 अगस्त को रद्द हुई सिपाही भर्ती मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की कार्रवाई में अब खुलासा हुआ है कि 7 अगस्त को हुई सायं के सत्र की परीक्षा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जींद निवासी योगेश ने सुबह के सत्र में अखिल भारतीय स्कूल में व सायं के सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दी थी। जिसके लिए उसे तीन लाख रुपये आरोपी नवीन द्वारा दिए जाने थे। पुलिस 27 अगस्त को अखिल भारतीय स्कूल में दी परीक्षा के मामले में केस दर्ज कर चुकी है। अब योगेश की गिरफ्तारी के बाद उसने डिसक्लोजर स्टेटमेंट में यह जानकारी दी कि उसने सायं के समय भी दूसरे की जगह परीक्षा दी थी। जिस पर पुलिस ने बुधवार को थाना शहर में भी तीन आरोपियों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट के एएसआई जसवंत ने बताया कि थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले में आरोपी जींद निवासी योगेश गिरफ्तारी के बाद अपनी डिसक्लोजर स्टेटमेंट में बताया कि वह 3 अगस्त 2018 में भारतीय नौसेना छिलका उड़ीसा में भर्ती हुआ था। जहां उसे पता चला कि उसे ब्लड कैंसर है। सेना के अस्पताल में इलाज में वह ठीक हो गया था। इस दौरान मेडिकल में अनफिट होने पर उसे नैवी से डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद वह नरवाना के तक्षशिला कोचिंग सेंटर में कोचिंग देन लगा। इसी बीच झज्जर जिले के गांव मुंदसा निवासी नवीन कुमार का उसके पास फोन आया। नवीन कुमार गुजरात में ड्यूटी के दौरान उसका जूनियर था। नवीन ने उसे बताया था कि रेगिंग की वजह से नैवी से वह भी भगौड़ा हो गया था। 6 अगस्त को नवीन ने उसे बताया कि उसे सात अगस्त को किसी ओर की जगह बैठकर परीक्षा देनी है। इस काम के लिए एक परीक्षा सत्र के उसे डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। वह लालच में आकर नवीन के षडयंत्र में शामिल हो गया। इसके बाद नवीन के साथ वह 6 अगस्त को चला गया। जहां उसने उसके फर्जी कागजात तैयार करवाए। इसके बाद उसे बताया कि उसे इक्कस निवासी सोनू की जगह सुबह की शिफ्ट में अखिल भारतीय स्कूल में व सायं के सत्र में पांडू पिंडारा निवासी अमित मलिक की जगह परीक्षा दी। लेकिन परीक्षा रद्द होने पर नवीन ने उसे रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने योगेश की इस डिसक्लोजर रिपोर्ट पर योगेश, अमित व नवीन कुमार के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें