फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में खड़े होने को लेकर विवाद, गंडासी से हमला किया, 9 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव कोलेखां में रविवार की रात को गली में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गंडासी से हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खुगां पट्टी निवासी अक्षय ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। तीन भाई व एक बहन है। बहन काजल शादीशुदा है व दो भाई अरविंद्र बड़ा व अजय छोटा है। 25 दिसंबर को शाम सात बजे अपने घर से सब्जी लेने के लिए गांव में ही दुकान पर जा रहा था, जब गांव में चौक के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से ही खड़े काला व रिंकू आपस में बातचीत करने लगे। शाम सात बजे के करीब गांव से पाला नाम का व्यक्ति वहां आ गया और बोला की आज यहां क्यों खड़े हो? पाला उसके साथ झगड़ने करने लगा। पाला का भतीजा सुनील भी वहां पहुंचा। उन्होंने हाथ में पकड़ी गंडासी पीछे से सिर पर मारी तो वह अपना बचाव करने लगा तो दूसरी गंडासी सुनील के लड़के अजय ने मार दी। बचाव के लिए उसका छोटा भाई अजय आया, आरोपियों ने उसे भी गंडासी से चोटें मारी। पुलिस ने पाला, सुनील, अजय, शेरु, पाला की पत्नी सहित पांच महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें