कैथल। कैथल-कुरुक्षेत्र सीमा पर गांव थाना में बने चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर स्थित टोल से दोनों जिलों के 18 गांवों के लोगों का निशुल्क आवागमन शुरू हो गया है। रविवर को विकास तंवर की अगुवाई में लोगों ने टोल पर धरना दिया था।
विकास तंवर ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे शुरू किए गए धरने के बाद सायं पांच बजे टोल अधिकारियों ने 18 गांवों की सूची दे दी। इनमें टोल से छूट में गांव उझाना, दयौरा, जसवंती, बलवंती, नौच, रसुलपुर, बेगपुर, खेड़ी रायवाली, सोलू माजरा, टीक, बरोट, बंदराना, क्योड़क, पोबाला, जड़ौला व कुरुक्षेत्र के गांव मदनपुर, गुमथला व खेड़ी सेसगढ़ गांव शामिल हैं। इन गांवों के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाकर निशुल्क टोल से गुजरने की छूट मिल गई है। रविवार देर सायं ही निशुल्क सेवा शुरू हो गई। आने व जाने की दिशा में इन गांवों की सूची लगा दी गई है। इन गांवों के लोग ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी दिखाकर निशुल्क निकल सकते हैं।