फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

विज्ञापन
Constable recruitment exam paper leak case, one accused arrested, taken on remand - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने वांछित एक और आरोपी को काबू किया है। पुलिस अब तक इस मामले में 68 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 1 दिन के लिए पुलिस रिमांड लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की जांच दौरान स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने पुलिस कांपलेक्स मधुबन से उक्त मामले में आरोपी सेक्टर 29 कुरुक्षेत्र निवासी कैलाश वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कैलाश वशिष्ठ ने अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ मिलकर अपने साथी दादरी जिले के गांव बेरला निवासी नवनीत को मनजीत अहलावत से 50 लाख रुपये में सौदा तय करवाकर पेपर की प्रति दिलवाई थी।
उक्त मामले में कैथल पुलिस ने सभी 11 इनामी आरोपियों सहित 68 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा पेपर लीक करवाने के मामले में जींद के गांव खापड़ निवासी संदीप, गौतम व प्यौदा निवासी नवीन को ऑंसर-की सहित काबू किया था। एसपी ने बताया कि कैथल पुलिस उक्त मामले में वांछित अन्य सभी आरोपियों की धरपकड़ कर रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें