फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाले छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगह मारपीट के मामलों में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में सेक्टर 19 निवासी अंकुर ने बताया कि वह कार होम लोन करने का काम करता है। 28 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपने दफ्तर में था। उसके पास उसका दोस्त बालू निवासी सेक्टर 19 देवेंद्र आया हुआ था। देवेंद्र दफ्तर के बाहर खड़ा हुआ था। देवेंद्र के साथ सचिन निवासी ऋषि नगर, अजय व रमाना रमानी निवासी छत्री ने मारपीट शुरू कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

कलायत थाना में दी दूसरी शिकायत में बड़सीकरी खुर्द निवासी संदीप ने बताया कि 25 मई की शाम को समय वह व उसके पिता माला राम पुत्र गुलाब सिंह खेतों में काम कर रहे थे तो तभी अचानक से रामनिवास, राकेश, दीपक व रामनिवास की पत्नी ने उनके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें