फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद फिर सताने लगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार को फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। बता दें कि शनिवार को बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया था। लेकिन गर्मी बढ़ने के कारण फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी का ज्यादा असर होने के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

कपास व सब्जियों की फसल पर किसान रखें फोकस
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने कहा कि गर्मी ज्यादा होने पर किसान कपास की फसल सहित सब्जियों की देखभाल रखें। कपास की फसल के पौधे अभी फुटाव कर रहे हैं। इसलिए इनकी निराई, गुड़ाई व पानी का विशेष प्रबंध रखें। सब्जियों के लिए भी मौसम नुकसानदायक है। 40 डिग्री तापमान के बाद बेल की सब्जियां सूखना शुरू हो जाती है।
इस संबंध में डॉ. रामपाल ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने पर बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है। गर्मी में उल्टी, दस्त, बुखार बीमारी के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। ज्यादा से ज्यादा समय घर पर रहें। जब किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो सिर पर कपड़ा अवश्य बांध कर रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। ठंडे पेय पदार्थों को पीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें