फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर छीनी कार, देर सायं पुलिस ने की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका में प्रोफेसर कॉलोनी में एक युवक से अज्ञात युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक कार छीन ली। पुलिस ने इस संबंध में जांच आरंभ कर दी है। देर सायं पुलिस ने कार बरामद कर ली। युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

युवक के चाचा संदीप ने बताया कि उनका भतीजा चिराग गाड़ी लेकर दुकान पर आ रहा था तो इसी बीच पीछे से जिस समय वह गाड़ी मैं बैठा तो एक युवक ने उसके कान पर पिस्तौल लगा ली और उसे एक साइड चलने का इशारा किया जिसके चलते वह सेक्टर-4 के सुनसान क्षेत्र में उनके भतीजे को छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। संदीप ने बताया कि गाड़ी में दो युवक बैठे थे। एक ने उसके भतीजे को कान के पीछे पिस्तौल लगा रखी थी और दूसरा व्यक्ति भी गाड़ी में ही मौजूद था। उन्होंने कहा कि पुलिस को साथ लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और इस मामले में पूरी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, एसएचओ चीका राजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने सायं के समय कार बरामद कर ली है। कार लूटने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें