Bike rider dies due to dumper collision
- फोटो : Kaithal
कैथल मार्ग पर गोगा माड़ी के पास रेनबसेरा के सामने डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शमशेर सिंह नीमवाला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में शमशेर सिंह नीमवाला ने बताया कि वह सुबह 9 बजे अपनी गाड़ी में जब राजौंद पहुंचा तो कैथल की तरफ से आ रहे डंपर चालक ने गोगा माड़ी के पास रेनबसेरा के सामने एक मोटरसाइकिल चालक को चपेट मेें ले लिया। मोटरसाइकिल चालक की सडक़ पर गिरते ही मौके पर ही मौत हो गई और डंफर चालक मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि उसने इस बारे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर का मुआयना किया। राजौंद एचएसओ रणबीर सिंह ने बताया कि सुबह मिली सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और मोटरसाइकिल चालक की पहचान सोम गिरी पुत्र भगत राम समालखा जिला पानीपत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शमशेर सिंह नीमवाला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेज दिया गया है।