फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री की मौजूदगी में बबीता ने भरा नामांकन

विज्ञापन
09-राजौंद। भाजपा, जजपा गठबंधन प्रत्याशी बबली का नामांकन भरवाने पहुंची राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व अ - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका राजौंद के चेयरमैन पद के लिए भाजपा-जजपा उम्मीदवार बबीता ने पालिका परिसर में शनिवार को अपना पर्चा भरा। नगर की प्रजापत चौपाल में नामांकन से पूर्व सभा में सैंकड़ों लोगों से सीधा संवाद करने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा पालिका चेयरमैन उम्मीदवार बबीता, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला प्रभारी वेद फुल्लां, चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह की उपस्थिति में उन्होंने नामांकन कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री कमलेश ढांडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की उपलब्धियां गिनवाएं। उन्होंने जीत दर्ज करने के बाद विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी और नई परियोजनाएं लाने में तेजी आएगी। इस अवसर पर निवर्तमान पालिका चेयरपर्सन गुड्डी राणा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार ढांडा, मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, महिपाल राणा, महामंत्री सुशील पांचाल व महेश खेडी शेरू, महेंद्र शर्मा, कुलविंद्र राणा, रामकुमार सेक्रेटरी, सुरेश सिंगरोहा, राजू कौशिक, धर्मपाल धीमान, नरेंद्र, संजीव, कुशलपाल, डा संदीप राणा, प्रवीण, वीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें