कैथल। कैथल नगर परिषद के लिए 31 वार्डों में 148 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें सर्वाधिक 17 नंबर वार्ड में नौ उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। वहीं वार्ड नंबर आठ व 15 में दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतरे। अब देखना होगा कि सात जून तक मैदान में कौन-कौन डटा रहेगा।
यूं रही वार्ड अनुसार स्थिति-
वार्ड नंबर उम्मीदवार
1 06
2 05
3 03
4. 05
5. 03
6. 05
7. 07
8. 02
9. 03
10. 03
11. 05
12 03
13 03
14. 08
15 02
16. 06
17 09
18 05
19. 08
20 05
21 04
22 08
23 04
24 03
25 05
26 07
27 06
28 04
29 04
30 03
31 04
कुल 148
ये रही वार्ड अनुसार उम्मीदवारों की स्थिति
वार्ड नंबर एक से दलबीर सिंह, कुलविंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, बलराज सिंह, संदीप कुमार व सुलतान सिंह ने पर्चे भरे। वार्ड नंबर दो से सीमा वर्मा, अमनदीप कौर, कविता, बलविंद्र कौर, निशा ने नामांकन पत्र भरे हैं। वार्ड नंबर तीन से पूनम, सोनिया व काजल ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर चार में महेश कुमार, आसू रानी, मनीषा, विकास व संजय कुमार ने नामांकन पत्र भरे हैं।
इसी प्रकार वार्ड नंबर पांच में राजकली, मनीषा रानी व प्रवीण ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर छह में प्रीति रानी, पूजा रानी, रुमी सैनी, कंचन गर्ग व सुमन रानी ने, वार्ड नंबर सात में अश्वनी कुमार, अमन गर्ग, कमल देव, पंकज, विजय, प्रदीप शर्मा व भूषण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर आठ में अनुराधा व परमजीत कौर ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वार्ड नंबर नौ में निरंजन कुमार, कृष्ण कुमार व महेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर 10 में सुनीता, कुलदीप सिंह व रोहन ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर 11 में सुशीला शर्मा, पिंकी, बसंती, नेहा शर्मा व कृष्णा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 12 में कृष्ण राम, राजबीर सिंह व बलजीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 13 में ज्योति, उर्मिला देवी व सुदेश शर्मा ने नामांकन पत्र भरे।
वार्ड नंबर 14 में दीपक शर्मा, संजीव कुमार, सचिन कुमार, आजाद सिंह, प्रवीण कुमार, मोनू सैनी, अनूप व प्रमिल शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 15 में शमशेर सिंह व अरुण शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 16 में ओमप्रकाश, जसबीर सिंह, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, जयपाल व रामफल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 17 में प्रवीण कुमार, जयमल, प्रवेश, रणबीर सिंह, नीलम, लखमी चंद, मंजू, वेद प्रकाश व गुरदेव ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वार्ड नंबर 18 में नीना शर्मा, प्रवीण कुमार, रामनिवास, शुभम व कृष्ण कुमार मित्तल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 19 में उर्मिला शर्मा, सीमा देवी, रेखा, राजरानी, रेनू, बाला, संतोष व राजेश देवी ने, वार्ड नंबर 20 में राजीव सैनी, गुरमीत कौर, आनंद कुमार, पवन, रिंकू ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 21 में अनिल कुमार, सुशील कुमार, दीपचंद व किरण ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 22 में प्रिंस, पिंकी, रामभगत, राजेश, दुर्गादास, रोशन लाल, गौरव मित्तल व अशोक कुमार ने पर्चे भरे हैं।
वार्ड नंबर 23 में कमल शर्मा, रामबीर, होशियार सिंह व राजेश सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 24 में वीना रानी, संतोष रानी व ज्योति ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 25 में मंजूला शर्मा, प्रशंसा गर्ग, वीनस गुप्ता, सुंदर, कोमल रानी ने, वार्ड नंबर 26 में गौरव शर्मा, कमलेश रानी, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, धर्मबीर भोला, संदीप भोला व कृष्ण कुमार ने नामांकन पत्र भरे।
इसी प्रकार से वार्ड नंबर 27 में अशोक कुमार, भारतभूषण, विक्रम, तृप्ता रानी, अश्वनी कुमार, जितेश आहूजा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 28 में नरेश, सुभाष चंद्र, वेदप्रकाश, मोहन लाल ने, वार्ड नंबर 29 में भगत राम, राजेश कुमार, कप्तान व राज सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 30 में किरण, आरती, सोनिया धीमान, वार्ड नंबर 31 में संजीव, विकास कुमार, आशा रानी व कर्मबीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।