विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीसी प्रदीप दहिया को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद के जिला संपर्क प्रमुख प्रो. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा के मेवात में लगातार मुस्लिम समुदाय की ओर से हिंदुओं के साथ बर्बरता की जा रही है। मेवात में लगातार जबरन धर्म परिवर्तन व लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों बरोटा गांव के नवयुवक के साथ मुस्लिम युवकों व मौलवियों ने जबरन धर्मांतरण कर अत्यंत निदंनीय एवं घृणित कार्य किया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बरोटा कांड की तुरंत जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाए व मेवात में सुरक्षा बलों की तैनाती कर प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए। जिला अध्यक्ष चंद्रभान मित्तल, बजरंग दल के जिला संयोजक अशोक बजरंगी व अभिषेक गोयल मौजूद रहे।