फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नर्सरियों के लिए 20 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन, अब तक आए 30 आवेदन पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेल विभाग की ओर से जिले में खेल नर्सरियां खोलने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। यह आवेदन 20 जनवरी तक लिए जाएंगे। जो संस्थान खेल नर्सरी खोलने में रुचि रखते हैं उन सभी को 20 जनवरी तक जिला खेल विभाग के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवाना होगा। अब तक 30 खेल नर्सरियों के लिए आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि खेल नर्सरी खोलने की प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हो गई थी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग प्रदेश में करीब 600 नई खेल नर्सरियां खोलेगा, जिसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। अब तक विभाग के पास 30 आवेदन आ चुके हैं, लेकिन विभाग ने 20 जनवरी निर्धारित की है। इसके बाद ही विभाग की ओर से खेल नर्सरियों के लिए काउंसलिंग की जाएगी। जिस संस्थान के पास खेल मैदान होगा और नर्सरी में 25 खिलाड़ी होंगे, उन्हीं को खोलने के लिए पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
खेल विभाग के सुपरिडेंट सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं की पात्रता निर्धारित की गई है, जिसके तहत कम से कम सेकेंडरी स्तर की शैक्षणिक सुविधा होनी चाहिए। जिस खेल नर्सरी के लिए आवेदन कर रहे हैं उसके लिए खेल मैदान, खेल उपकरण तथा वहां के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। खेल नर्सरी केवल उन्हीं खेलों में दी जाएगी जो ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हो।
विज्ञापन

एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी होना अनिवार्य
यह खेल नर्सरी सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों, निजी खेल संस्थानों, निजी खेल अकादमी, निजी खेल प्रशिक्षण केंद्र में खोली जाएंगी। नर्सरियां लेने के इच्छुक संस्थाएं विभाग वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरकर किसी भी कार्य दिवस में 20 जनवरी तक छोटूराम इंडोर स्टेडियम में स्थित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी होने अनिवार्य है। नर्सरी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से हर महीने खुराक भत्ता दिया जाता है। आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये मासिक खुराक भत्ता दिया जाता है। खिलाड़ियों के अलावा नर्सरी प्रशिक्षकों को भी योग्यता के आधार पर वेतन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें