फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से फानों में आग न लगाने की अपील

विज्ञापन
Appeal to farmers not to set fire to fans - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
तहसीलदार सुदेश मेहरा व तहसीलदार अनिल कुमार ने रविवार को गांवों जसवंती, बलवंती दयौरा व क्योड़क में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन व फानों में आग नहीं लगाने के लिए को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों में आग लगाने से वायु प्रदूषण होता है, जिससे विशेषकर मरीजों, बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में काफी परेशानी होती है। आग लगाने से धुआं वायु में मिल जाता है, जो सांस द्वारा शरीर में पहुंचकर अनेक बीमारियां फैलाता है।
उन्होंने गांव जसवंती, बलवंती, दयौरा व क्योडक़ के अलावा अन्य गांवों के खेतों का भी दौरा किया। दौरे के दौरान किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करके आय में बढ़ोतरी करने व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली मशीनों द्वारा फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर खाद के रूप में इस्तेमाल करके अगली फसल में मुनाफा कमाने के लिए भी किसानों को जागरूक किया। तहसीलदार सुदेश मेहरा व अनिल कुमार ने विशेष अभियान के तहत गांव जसवंती, बलवंती, दयौरा व क्योड़क के पोलिंग बूथों पर लिए जा रहे मतदाता आवेदनों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें