Anu passed NDA written exam in first attempt
- फोटो : Kaithal
(कैथल) कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल कलायत की छात्रा अनु ने पहले ही प्रयास में एनडीए की लिखित परीक्षा पास की है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के संस्थापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग ने पहली बार नेशनल डिफेंस अकादमी में महिला उम्मीदवारों के आवेदन मांगे थे। इस कठिन परीक्षा में गांव कुराड़ की रहने वाली छात्रा अनु ने भी आवेदन किया था।
अब छात्रा ने यह लिखित परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा का परिणाम गत दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अनु का शैक्षणिक रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। हाल ही में आयोजित हुई अंतर जिला विज्ञान प्रतियोगिता में अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिनका अब अंतर राज्य विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। उन्होंने स्कूल में अनु और उसके अभिभावकों का सम्मान किया। इससे पहले स्कूल के छात्र रोहित गिल ने भी इस कठिन परीक्षा को पास किया था, जो इस समय फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश की सेवा कर रहा है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, अमरदीप, मनोज कुमार, मुकेश नेगी, राहुल, सुरेंद्र, पूजा शर्मा, रूबी, भूमिका व सुखबीर सिंह मौजूद थे।