फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में जीती गांव हथीरा की टीम

विज्ञापन
Village Hathira's team won in cricket competition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। गुरु ब्रह्मानंद क्रिकेट क्लब खनौदा की ओर से गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच गांव हथीरा व आहूं के बीच खेला गया। फाइनल मैच हथीरा की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम को मुख्यातिथि युवा नेता विकास तंवर ने ट्रॉफी व 41 हजार रुपये, द्वितीय रही टीम को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक समिति के सदस्य दीपक खनौदा ने बताया कि प्रतियोगिता में 35 टीमों ने हिस्सा लिया। बेस्ट बॉलर गांव खनौदा के गौरव रहे और बेस्ट बल्लेबाज हथीरा टीम के मोनी रहे। तीसरे नंबर पर गांव खनौदा की टीम रही। इस अवसर पर राकेश खनौदा, राहुल खनौदा, दीपक खनौदा व कोच प्रवीन खनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें