फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पेपर लीक मामले एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कैथल पुलिस द्वारा अब तक 54 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीरवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-1 टीम द्वारा सिपाही पेपर लीक मामले की जांच के दौरान वांछित आरोपी रिवाड़ जागीर निवासी सोहनलाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने इससे पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी थुआ निवासी रमेश ने इनको आंसर की उपलब्ध करवाई थी। कैथल पुलिस द्वारा 10 इनामी आरोपियों सहित 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस टीम द्वारा 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाने के मामले में संदीप व गौतम दोनों निवासी खापड़ जिला जींद तथा प्योदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया गया था। एसपी ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा मामले में वांछित अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें