कैथल। विधायक लीला राम ने कहा कि सभी महापुरूषों का एक ही उद्देश्य रहा है समाज का उत्थान करना। महापुरुषों में शिरोमणि सेन जी महाराज का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। विधायक लीला राम शनिवार को संत शिरोमणि राजगुरु बाबा सैन जी महाराज की जयंती पर सैन समाज द्वारा चंदाना गेट स्थित सैन चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से लाइब्रेरी बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी कौम, जाति व धर्म के लोग अपने महापुरुषों को यदि भूल जाते हैं तो वह समाज, जाति व धर्म खत्म हो जाते है। जिन महापुरुषों ने हमें रास्ता दिखाया है, उनके कदमों पर हमें चलना चाहिए।
संत शिरोमणी सैन जी महाराज विनम्र, दयालु और ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखते थे। विधायक ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेक विकास कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री सबका साथ-सबका विकास की नीति पर प्रदेश में समान विकास कार्य करवा रहे हैं। इस मौके पर सुबे सिंह, दिलबाग तंवर, अशोक कुमार, कपिल सिरोही, देवीप्रसन्न, ओमप्रकाश सैन, संदीप डीपी, राहुल खुराना, राकेश रत्न, अशोक कुमार, राहुल सैन भानपुरा, गौरव एडवोकेट, ओमप्रकाश डाबी, कुशलपाल सैन, सोमा सैन, जोनी सैन, अनूप सैन, गौरव पाड़ला, जयभगवान सैन, रोशन लाल, रतना बुढ़ाखेडा, राजकुमार पाई, ईश्वर जसवंती, मुकेश जैन, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन आदि मौजूद रहे।