कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा में युवा महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुरूक्षेत्र जोन के विभिन्न महाविद्यालयों के संस्कृति कार्यक्रम अधिकारियों और प्राचार्यों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता अरोड़ा ने की। बैठक में हर वर्ष की तरह कुरुक्षेत्र जोन के जोनल यूथ फेस्टिवल को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जोनल यूथ फेस्टिवल को लेकर ड्रा निकाला गया। इस बार जोनल यूथ फेस्टिवल आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल में होगा।
बैठक में मंच संचालनडॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अमित पाहवा ने किया। बैठक में डीएवी महाविद्यालय पिहोवा के प्राचार्य डॉ. कामदेव झा, आरकेएसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, बाबू अनंत राम महाविद्यालय कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषि पाल, एसआरएल लौहार माजरा के प्राचार्य डॉ. सुदेश रावल, डीएवी महाविद्यालय पूंडरी के प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर, जाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश अत्रि, बीपीआर महाविद्यालय कुरुक्षेत्र के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी, ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी के प्राचार्या डॉ. शशि और डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. नवीन वर्मा समेत गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।