फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोर को पुलिस ने पकड़ा, चोरी किए तीन पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना तितरम पुलिस ने पशु चोर को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी तथा तीन चोरी किए गए पशु बरामद हुए हैं। पकडे़ गए आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक तितरम नन्ही देवी की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह की टीम एक पशु चोरी के मामले की जांच दौरान हाईवे प्यौदा हरसौला कट के पास मौजूद थी। पुलिस द्वारा वहां एक पिकअप गाड़ी में आए संदिग्ध उत्तर प्रदेश के कैराना जिला शामली निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पिकअप गाड़ी से 2 कटड़ी तथा एक झोंटा बरामद हुआ।
इस मामले में रोहताश निवासी देवबन की शिकायत पर थाना तितरम में केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि 7 दिसंबर की रात उसके खेत में बने पशु कोठे से अज्ञात व्यक्ति 3 भैंस कटड़ी व एक झोंटा चुरा ले गए थे। एक कटड़ी जख्मी अवस्था में देवबन कैंची चौक पर मिल गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी आसिफ से पुलिस द्वारा व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें