फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबी कूद में अनामिका, दौड़ में पूजा प्रथम

Wed, 30 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 एथलेटिक्स का मंगलवार को समापन हो गया। जाट खेल मैदान पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र और बलवान ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हर बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। एईओ खेल रमेश चहल और एईईओ खेल मेहताब ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम ः एथलेटिक्स 14 आयु वर्ग लंबी कूद महिला खिलाड़ियों में अनामिका गुहला प्रथम, मानसी राजौंद द्वितीय, सिमरन चीका तृतीय स्थान पर रही। 17 आयु वर्ग में सिमरन रजौंद प्रथम, अंजलि कलायत द्वितीय और प्रीति कैथल तृतीय रही। 19 आयु वर्ग में सुखप्रीत गुहला प्रथम, रीतू कैथल द्वितीय और ममतेस पूंडरी तृतीय रही।

19 आयु वर्ग महिला खिलाड़ियों में 1500 मीटर दौड़ में अंजलि कैथल प्रथम, सलोनी शर्मा चीका द्वितीय, स्नेहा पूंडरी तृतीय स्थान पर रही। 17 आयु वर्ग में तीन हजार मीटर में रितु पूंडरी प्रथम, स्वीटी राजौंद द्वितीय रही। 800 मीटर 19 आयु वर्ग में 3000 मीटर में पूजा कैथल प्रथम, काजल कलायत द्वितीय रही। डिस्कस थ्रो 19 आयु वर्ग में कोमल प्रथम, मन्नत ब्लॉक चीका द्वितीय रही और शिवानी पूंडरी ब्लॉक तृतीय रही। 17 आयु वर्ग में श्वेता ब्लॉक गुहला प्रथम, सुखवीर गुहला ब्लॉक दूसरे स्थान पर रही और साक्षी कैथल तृतीय रही। 14 आयु वर्ग में रमनदीप गुहला प्रथम, सुखमनप्रीत गुहला द्वितीय और ख़ुशी कैथल तृतीय रही।
विज्ञापन


शॉटपुट 19 आयु वर्ग में लड़कियों में प्रीति राजौंद प्रथम, खुशप्रीत कैथल द्वितीय, सिवानी राजौंद तृतीय रही। 17 आयु वर्ग में निधि सीडा गुहला प्रथम, तनिया कलायत द्वितीय, देवांशी कैथल तृतीय रही। 14 आयु वर्ग में हरप्रीत राजौंद प्रथम, नैतिक राजौंद द्वितीय और सिमरन कलायत तृतीय रही। ट्रिपल जंप 19 आयु वर्ग में रितु कैथल प्रथम, ईशा राजौंद द्वितीय, 17 आयु गर्व में बिंदु पूंडरी प्रथम, चांदनी पूंडरी द्वितीय, राधिका सीवन तृतीय स्थान पर रही।

200 मीटर 19 आयु वर्ग में राखी राजौंद प्रथम, कविता कलायत द्वितीय, मुस्कान राजौंद तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर 17 आयु वर्ग में अंजलि गुहला प्रथम, मनप्रीत कौर गुहला द्वितीय, शिया पूंडरी तृतीय रही। 200 मीटर 14 आयु वर्ग में सिमरन गुहला प्रथम, मानसी राजौंद द्वितीय, माफी राजौंद तृतीय रहे। 400 मीटर 19 आयु वर्ग में सिवानी पूंडरी प्रथम, माफी कैथल द्वितीय, अंजलि कलायत तृतीय स्थान पर रही। 17 आयु वर्ग में कोमल कलायत प्रथम, पलक पूंडरी द्वितीय, भतेरी देवी गुहला तृतीय स्थान पर रही। 14 आयु वर्ग में महक पूंडरी प्रथम, काव्या कैथल द्वितीय व ईशा कैथल तृतीय स्थान पर रही।

100 मीटर 17 आयु वर्ग में अंजलि गुहला प्रथम, बिंदु पूंडरी द्वितीय, वंशिका पूंडरी तृतीय रही। 100 मीटर 14 आयु वर्ग में अनामिका कैथल प्रथम, सिमरन गुहला द्वितीय, वंशिका कैथल तृतीय रही। जूडो में 17 आयु वर्ग में 36 किलो भार वग में प्रथम प्राची कैथल, द्वितीय नेहा सोंगल, 40 किलो भार में एकता आरोही ग्योंग प्रथम, कणिका गीता हाई स्कूल कैथल द्वितीय। 44 किलो भार वर्ग में प्रथम शिवानी सोंगल, अंशी नरड़ द्वितीय रही। 48 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान संजना बरोट बंदराना, द्वितीय दीपिका सोंगल, 52 किलो भार वर्ग में जानकी सैमरॉक कैथल प्रथम, तानिया सोंगल द्वितीय, 57 किलो भार वर्ग में प्रथम नैंसी कैथल, द्वितीय तमन्ना सोंगल रही।

14 आयु वर्ग में 23 किलो भार वर्ग में प्रिया सोंगल प्रथम, 27 किलो भार में तेजस्वी आरोही ग्योंग प्रथम, प्रीति कैथल तृतीय रही। 32 किलो भार में हेटल आर्य कन्या स्कूल कैथल प्रथम, माफी सोंगल द्वितीय रही। 36 किलो भार वर्ग में डीएवी पुलिस लाइन कैथल प्रथम, चेतना आरोही ग्योंग द्वितीय रही। 40 किलो भार में तानिया आर्यन इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, आंचल बरोट बंदराना द्वितीय। 44 किलो भार वर्ग में आकांक्षी प्रथम, प्रियंका सोंगल द्वितीय। +44 किलो भार में ख़ुशी एसएस मेमोरियल कैथल प्रथम, छवि लिटिल फ्लावर कैथल द्वितीय रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें