फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र को नहीं चला पाए अस्पताल कर्मचारी

विज्ञापन
agnishaman yantr ko nahin chala pae aspataal karmachaaree - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
रोहतक से पहुंची कायाकल्प की टीम ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का दौरा किया। टीम में शामिल डॉक्टरों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर वहां उपलब्ध सुविधाओं व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की। विभिन्न वार्डों में जांच के दौरान कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी भी हासिल की। साथ ही लेबर रूम, डिस्पेंसरी, प्रयोगशाला, ब्लड, बैंक, निक्कू वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी व स्थानों पर जांच की। टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों से पूछताछ व सुविधाओं की जांच के बाद मिली जानकारी को अपने रजिस्टर में नोट किया।
विज्ञापन

टीम में शामिल रोहतक से पहुंचे डॉक्टरों ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाते हैं। यह जांच पूरे प्रदेश के अस्पतालों में होनी है। जो अस्पताल सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करेगा। उसे प्रशंसा पत्र व सम्मान राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्राप्तांकों के आधार पर अन्य अस्पतालों को भी सम्मान राशि देने का प्रावधान है।
पड़ताल के दौरान जब टीम के सदस्यों ने अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों से हाथ धोने का तरीका पूछा तो उसे भी कर्मचारी सही ढंग से नहीं बता पाए। कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें हाथ धोने बारे विशेष प्रशिक्षण कुछ समय पहले ही दिया गया था, लेकिन फिर भी कर्मचारी इस तरीके को बता नहीं पाए।
विज्ञापन

हालांकि अस्पताल में अग्निशमन के लिए यंत्र तो लगे हैं और इन्हें चलाने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया गया है, लेकिन जब टीम ने सहायकों और नर्सों से इन्हें चलाकर दिखाने बारे कहा तो वे यंत्रों को नहीं चला पाए। यहां तक कि उनकी सुरक्षा पिन तक को नहीं खींच पाए। टीम में शामिल डॉ. मनोज कुमार व डॉ. इंदू ने बताया कि जांच के बाद जो रिपोर्ट तैयार की है उसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। अंक उसी रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें