फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर लिए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में कोरोना काल में दसवीं के फर्जी प्रमाण पत्र के बूते विभिन्न स्कूलों में छात्रों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने जांच की। जांच में हरियाणा के 92 स्कूलों में 129 बच्चों के ऐसे दाखिले पाए गए, जिन्होंने दसवीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश लिया। पुलिस ने अब इस मामले में कैथल व करनाल के पांच विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में 30 फर्जी शिक्षा बोर्ड के नाम भी दर्ज हैं।
पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव कृष्ण कुमार ने कहा है कि वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर शिक्षा सत्र अप्रैल-2021 में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर विद्यार्थियों ने कक्षाओं में प्रवेश लिया। बोर्ड की ओर से हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच को यह शिकायत भेजी थी। जिसमें बताया गया कि सत्र अप्रैल-2021 में कोविड-19 महामारी के कारण हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ। इसके लिए अनेकों बच्चों ने ऐसे शिक्षा बोर्डों से दसवीं के प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिए, जिन बोर्डों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से समकक्षता का प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया। एक तरह से ये दसवीं के प्रमाण पत्र फर्जी थे। ऐसे विद्यार्थियों व स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिन्होंने इन प्रमाण पत्रों की जांच नहीं की और जो बच्चे से प्रमाण पत्र लेकर आए। जांच में प्रारंभिक तौर पर 92 विद्यालयों के 129 परीक्षार्थियों के ऐसे प्रमाण पत्र पाए गए, जो फर्जी हैं।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज किया मामला-मामले में डीएसपी कैथल की जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को गांव कैरलम निवासी अमन, गांव हजवाना निवासी अंकित, चंदाना गेट कैथल निवासी मनीष गोयल, न्याना निवासी देवेंद्र व करीनाल के गांव नुरू खेड़ी निवासी आशीष जांगड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन बोर्ड ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से समकक्ष का प्रमाण पत्र नहीं लिया है, उन बोर्ड के प्रमाणपत्र फर्जी हैं। दसवीं कक्षा के 92 स्कूलों के 129 विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। जिसके बारे में हरियाणा विजिलेंस को शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन

इन बोर्ड के प्रमाणपत्र को बताया गया है फर्जी
शिकायत में हरियाणा काउंसिल ऑफ ओपन स्कूल, उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन बोर्ड, सेकेंडरी एजूकेशन ऑफ भिवानी, ग्रामीण मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान, उर्दू एजूकेशन बोर्ड, न्यू दिल्ली हरियाणा स्टेट ओपन बोर्ड ऑफ स्कूलिंग, काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन मोहाली, राजकीय इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग उत्तर प्रदेश लखनऊ, यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजूकेशन लखनऊ, बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजूकेशन दिल्ली, ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन दिल्ली, आसाम हायर सेकेंडरी एजूकेशन बोर्ड, बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एग्जामिनेशन पटना, बोर्ड ऑफ तकनीकी शिक्षा, बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एजूकेशन अलीगढ़, सेंट्रल बोर्ड ऑफ हाई स्कूल इंटरमीडिएट एजूकेशन, काउंसिल ऑफ ओपन स्क्ूल एजूकेशन राजस्थान, काउंसिल ऑफ इंदिरा गांधी बोर्ड ऑफ हाई स्कूलिंग, इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन दिल्ली, इंटरमेडिएट काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन दिल्ली, झारखंड स्टेट ओपर स्कूल रांची, महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजूकेशन, मुंबई हिंदी विद्यापीठ, प्रारंभिक शिक्षा परनाटा प्रमणपत्र, रुरु इंस्टीट्यूट ऑफ स्कूलिंग, संघाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, द सेंट्रल बोर्ड ऑफ हायर एजूकेशन दिल्ली, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली, उत्तराखंड बोर्ड ऑफ हाई स्कूल इंटरमीडिएट एजूकेशन देहरादून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें