महिला थाने की पुलिस टीम ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले के मुख्य आरोपी धीरज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सुनील से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद हुआ है।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी की टीम ने 23 वर्षीय आरोपी हजवाना निवासी सुनील उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि थाना पूंडरी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत दी थी कि उसकी धीरज नाम के एक लड़के के साथ दोस्ती थी। 17 फरवरी को आरोपी धीरज और उसके दो दोस्त मनोज व गोलू ने उसको कैथल ढांड रोड स्थित एक होटल में ले गए जहां उन्होंने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।