फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि थाना चीका क्षेत्र के तहत एक गांव की महिला ने शिकायत की थी कि जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी विक्की का उसके घर पर आना जाना था। सात अप्रैल को रात के समय आरोपी ने उसके घर में घुस कर उसके जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके अलावा कई बार जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उससे शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के बाद थाना चीका में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ बाद आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें