शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। जिले में अब 4 एक्टिव केस हैं, जिनमें से एक मरीज का उपचार पीजीआई चंडीगढ़, एक शाह अस्पताल तथा 2 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 11 हजार 240 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 890 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.27 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 7 लाख 55 हजार 675 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 5 लाख 84 हजार 642 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 71 हजार 33 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
शुक्रवार को 4979 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में कोविशील्ड 17510 तथा कोवॉक्सीन 10960 उपलब्ध है।