फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत के पांच गांवों में 9 विकास कार्यों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायात विधानसभा के पांच गांवों में 9 विकास कार्यों को मंजूरी मिलने ग्रामीणों में खुशी है। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 64 लाख 86 हजार 500 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने विभिन्न विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि कलायत विधानसभा में आमजन की सुविधाओं को उनकी मांग अनुरूप पूरा करने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों को सुनियोजित तरीके से करवाने की कड़ी में हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 9 विकास कार्यों को मंजूरी दिलाई गई है। इनमें हरिपुरा गांव में 9 लाख 95 हजार रुपये की राशि खर्च करके वाल्मीकि चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार बात्ता गांव में 8 लाख 57 हजार रुपये की राशि से प्रजापति चौपाल के निर्माण को पूरा करवाने, दसमेर के घर तक गली निर्माण पर 70 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे।
पिंजुपुरा में 14 लाख 89 हजार रुपये की राशि खर्च कर रमेश पुत्र जगत राम के घर तक पेवर ब्लॉक गली का निर्माण, गांव दुमाडा में 3 लाख 22 हजार रुपये की राशि खर्च करके वाल्मीकि मोहल्ला से लेकर करण के घर तक पेवर ब्लॉक गली और नाला निर्माण करवाया जाएगा। पिंजुपुरा में रिंग बांध से श्मशान घाट तक 4 लाख 55 हजार रुपये की राशि खर्च कर गली निर्माण, सूबे सिंह पुत्र हरिचंद के मकान से रविदास मंदिर तक 9 लाख 89 हजार रुपये की राशि खर्च कर गली निर्माण, मेन रोड से अमरीक सिंह के मकान तक 8 लाख 8 हजार रुपयेे की राशि खर्च कर गली निर्माण करवाया जाएगा। कुराड़ गांव में 5 लाख 1 हजार रुपये की राशि खर्च कर मिया सिंह से पारस पुत्र रामस्वरूप के मकान तक गली निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें