आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। बुधवार को तीसरी सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई और फीस जमा करवाने का कार्य किया गया। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन तरीके से फीस जमा करवाकर विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लिया। तीसरी सूची में 412 विद्यार्थियों का नाम मेरिट में आया है। इनमें से 77 ने बुधवार को दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला ले लिया। अब विद्यार्थियों के पास 6 नवंबर को फीस जमा करवाने का समय है।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि जो नए विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए 15 नवंबर तक पोर्टल खोला गया है। विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।