फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ले जाया जा रहा 65 किलो 950 ग्राम चूरापोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक ट्रक में चार बैगों में भरकर ले जाया जा रहा 65.95 किलो चूरापोस्त बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों को सात दिन के रिमांड में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने पुलिस चौकी किठाना के सामने जींद किठाना रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद जींद की ओर से आए एक ट्रक को रुकवाकर पंचकूला के गांव रथपुर निवासी चालक भूपेंद्र ऊर्फ बिल्लू व परिचालक चेतन को काबू किया। इसके बाद बीडीपीओ सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में ली गई तलाशी में ड्राइवर सीट के ट्रक में पीछे बनी सीट के नीचे रखे चार बैगों से 65 .95 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। मुख्य सप्लायर व अन्य बातों की जानकारी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें