फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किए 30 कट्टे गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक कमरे के बाहर से 30 कट्टे गेहूं के बरामद किए हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह गेहूं ट्रेन में अपलोड किए जाने के दौरान चोरी किया गया है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी कार्यालय में तैनात क्यूआरटी ने सूचना दी थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे के बाहर 30 कट्टे गेहूं पड़ी है। यह सूचना मिलने के बाद थाना शहर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गेहूं के कट्टों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि यह गेहूं ट्रेन में लोडिंग के दौरान चोरी किया हुआ हो। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया है। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें