फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में मिले डेंगू के 16 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू के मामलों में एकाएक उछाल आया है। शुक्रवार को एक साथ 16 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इससे पहले एक दिन में मिलने वाले डेंगू पीड़ितों की संख्या अधिकतर 11 रही थी। हालांकि काफी मरीज ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन डेंगू का प्रकोप लगातार पांव पसार रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि प्लेटलेट्स की आवश्यकता को देखते हुए जिले के ब्लड बैंकों में व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने बुखार से पीड़ित मरीजों की टेस्टिंग बढ़ाई है, जिस कारण ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।
उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि अवकाश के दिन अपने घरों में सफाई जरूर करें। कई दिनों से जमा साफ पानी को या तो हटाएं या फिर उसे बदल दें। डेंगू से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह से कपड़ों से ढककर रखें। अगर बुखार या संबंधित लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करवाएं। बीमारी को नियंत्रित करने में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की कमी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्लेटलेट्स की जरूरत ज्यादा गंभीर मामलों में ही पड़ती है। जिन मरीजों के प्लेटलेट्स 95 प्रतिशत तक कम हो जाएं अर्थात 5 हजार तक हो जाएं, उन मरीजों को खतरा ज्यादा रहता है। इस समय नागरिक अस्पताल में ब्लड ग्रुप के अनुसार प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि अभी तक विभाग के रिकॉर्ड में जिले में किसी डेंगू पीड़ित की मौत नहीं होने की बात कही जा रही है, लेकिन बढ़ती बीमारी के साथ प्लेटलेट्स को लेकर भी समस्या सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें